विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बीते कई दिनों से अंधेरे के आगोश में समाये बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कर रोशन करने का काम किया है। यहां बिजली चालू होने से स्थानीय रहिवासियों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार 5 जुलाई की शाम गोमिया मोड़ में 500 केवीए का नया विद्युत् ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया। ज्ञात हो कि बीते एक सप्ताह पूर्व यहां लगा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा पसर गया था। वहीं गोमिया मोड़ में अधिकतर व्यवसायिक अपना दुकान चलाते हैं और आसपास घनी आबादी है। बिजली नहीं रहने के कारण बरसात के मौसम में क्षेत्र का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था।
स्थानीय व्यवसायियों एवं रहिवासीयों ने इसकी जानकारी गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो से मिल कर दी। पूर्व विधायक ने अविलंब विद्युत् विभाग के कार्यकपालक अभियंता से बात कर बीते 3 जुलाई को 500 केवीए का नया विद्युत् ट्रांसफार्मर दिलाने का काम किया। तत्पश्चात बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा गोमिया मोड़ में ट्रांसफार्मर को चार्ज किया गया और लाइन चालू किया, लेकिन लाइन चालू करने के बाद पुनः ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके बाद उक्त ट्रांसफार्मर को वापस चास विद्युत विभाग भेज दिया गया और वहां से नया ट्रांसफार्मर बीते 4 जुलाई को लाया गया, जिसे चार्ज करने के बाद 5 जुलाई की शाम क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बहाल कर दिया गया। जिससे क्षेत्र के रहिवासीयों ने राहत की सांस ली।
ट्रांसफार्मर उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय जिप सदस्य सहित समाजसेवी राजकुमार प्रसाद, दुलाल प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार, रविंद्र प्रसाद, किशोर वर्मन, संजय पांडेय, कृष्णा जायसवाल, रामदेव नायक, राजकुमार यादव, संदीप स्वर्णकार, रोहित यादव, राजेश नायक, दरबारी मांझी, दीपक कुमार, अनिल नायक व् अन्य दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply