Advertisement

पूर्व विधायक ने किया पेटरवार के सदमाकला में सौ केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सदमाकला पंचायत तेनु रोड में 18 दिसंबर को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो द्वारा सौ केवीए क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी थी, जिसे दूर करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से सदमाकला पंचायत एवं आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी और आम जनों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि बिजली, शिक्षा, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होती हैं। इस परियोजना से स्थानीय व्यापार, शिक्षा एवं घरेलू जीवन को मजबूती मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। ट्रांसफार्मर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए पूर्व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *