Advertisement

बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर पूर्व विधायक ने जताई हर्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बाबूलाल मरांडी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि यह झारखंड की राजनीति के लिए सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और बाबूलाल मरांडी की कुशल रणनीति से झारखंड सेवा, सुशासन और अंत्योदय कल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी और राज्य सरकार की मनमानी पर अंकुश लगेगा। उनके नेतृत्व में झारखंड में भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *