Advertisement

मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिलकर पूर्व विधायक ने जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड सरकार के मंत्री (पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद तथा मध निषेध) योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई भरत कपूर के आकस्मिक निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बीते दिनों बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण मुरुबंदा स्थित मंत्री के पैतृक आवास पहुंचे और शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दिवंगत
भरत कपूर एक सरल, मिलनसार और सभी के प्रिय व्यक्तित्व थे। उनका असमय निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मंत्री परिवार के साथ दुःख साझा करने पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने भी दिवंगत के निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *