रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नेपाल के सिरहा ज़िले में आयोजित डीओटीआईएम (DOTIM) के कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें दलित, पिछड़ा वर्ग, थारू, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समुदायों से मिलने और संवाद करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर सामाजिक बराबरी, सम्मान और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि समाज के हर वर्ग यथा दलित, पिछड़ा, आदिवासी, थारू और अल्पसंख्यक को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक सच्चा लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता।

कहा कि हमें आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अंत में डॉ लंबोदर महतो ने कार्यक्रम में मिले स्नेह, सम्मान और सहयोग के लिए सभी समुदायों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply