रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लगभग 20 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित शिक्षण सेवा के बाद बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पिरगुल के सहायक शिक्षक पंकज कुमार जायसवाल एक दिसंबर को भावुक माहौल में सेवानिवृत्त हो गये।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा शिक्षक जायसवाल कज गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो थे। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि पंकज कुमार जायसवाल जैसे शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक बच्चों के भविष्य को संवारने में जो योगदान दिया है, वह प्रेरणादायक और अतुलनीय है।
कहा कि शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, व्यवहार और सेवा भावना सदैव याद की जाएगी। वे उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामना देते है। उम्मीद है कि समाजसेवा में उनका योगदान आगे भी यूँ ही जारी रहेगा।विद्यालय और समाज के प्रति जायसवाल की सेवाओं को याद करते हुए शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी भावुक शब्दों में उन्हें सम्मान दिया। समारोह के अंत में उनके दीर्घ, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। मौके पर दिनेश सिंह, उमेश जयसवाल, डॉक्टर जीत लाल महतो, रूपेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply