विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पावती रसीद का वितरण किया। वितरण समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो 14 अगस्त को गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह, ससबेड़ा पूर्वी, ससबेड़ा पश्चिमी एवं खम्हरा के पंचायत सचिवालय पहुंचे।
उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ऑनलाइन फॉर्म जमा करने वाली आवेदिका बहनों के बीच पावती रशीद का वितरण किया। मौके पर गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो सहित पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष सह पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन प्रदेश की सभी बहनों को सम्मान और अधिकार प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित हैं। इस योजना से राज्य की सभी बहनों की दशा और दिशा बदलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना को मुख्यमंत्री की अगुवाई में मिशन मोड पर बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने योजना को लेकर विपक्ष के भ्रामक और गुमराह करने की नीति पर भी हमला बोला और कहा कि विपक्ष को यह नहीं पच रहा है कि राज्य की 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष आयु तक की सभी बहनों को हेमंत सरकार इतनी व्यापकता के साथ सम्मान और अधिकार देने जा रही है।
कार्यक्रम में मुखिया सपना कुमारी, उप मुखिया कविता कुमारी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, यासमीन परवीन, अमित पासवान, राजू शाह, मो असलम, नसीम अंसारी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply