Advertisement

पूर्व विधायक ने किया पावती रसीद का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां के पूर्व विधायक ने बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के दो पंचायतो में पहुंचे। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना पावती रसीद का उन्होंने वितरण किया तथा मुखिया संघ की समस्याओं को सुना। पावती रसीद वितरण के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की पावती रसीद को लेकर 23 सितंबर को स्वागं दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, बीडीओ महादेव महतो, मुखिया पति धनंजय सिंह पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक ने महिलाओं को अपने हाथों से पावती रसीद सौंपा।

यहां उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए ही है। कहा कि अब जितनी भी शिकायतें थी, उसे दूर कर दिया गया है। अब 18 से 21 वर्ष के सभी युवतियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर मुखिया संघ द्वारा ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत भवन में आयोजित बैठक में योगेंद्र प्रसाद ने शिरकत की। मुखिया संघ ने पूर्व विधायक को अबुआ आवास को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ हीं कहा कि ग्राम सभा के अनुसार आवास का लाभ उचित लाभुकों को नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व विधायक ने मुखिया संघ को आश्वासन दिया।

बैठक में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष तेजलाल महतो, सचिव शांति देवी, कोषाध्यक्ष अंशु देवी, बलराम रजक, जुबेदा खातून, अनारकली, सावित्री देवी, ममता देवी, रियाज आलम, रामवृक्ष मुर्मू, सोनाराम मुर्मू, रीतलाल महतो सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *