Advertisement

कुरको में रामराज्य मेला में शामिल हुईं पूर्व विधायक बबीता देवी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के कुरको गांव में आयोजित राम राज्य मेला में 3 फरवरी को गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने शिरकत की।

जानकारी के अनुसार मेला परिसर में पहुंचते ही ग्रामीणों एवं आयोजकों ने पुर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पुर्व विधायक ने भगवान श्रीराम के आदर्शों सत्य, न्याय और सद्भाव को आत्मसात करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि राम राज्य की परिकल्पना समाज में समानता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करती है। ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक परंपराएं जीवंत रहती हैं और नई पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं।

ज्ञात हो कि, राम राज्य मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों एवं पारंपरिक झांकियों का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में रहिवासी महिला, पुरुष व् बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *