Advertisement

ठाकुरबाड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में पूर्व विधायक हुए शामिल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित ठाकुरबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भाग लिया। साथ हीं यहां सैकड़ो की संख्या में बच्चे कृष्ण रूप में नजर आए।

ज्ञात हो कि गोमिया पंचायत के ठाकुरबाड़ी में धूमधाम से जन्माष्टमी बीते 16 अगस्त की अर्ध रात्रि मनाई गई। जन्माष्टमी के मौके पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। साथ ही सैकड़ो की संख्या में बच्चे बाल कृष्ण के रूप में सजे धजे नजर आए। बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बच्चों को उपहार भी दिया गया। जन्माष्टमी के मौके पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि वर्षों से चली आ रही परंपरा को आज भी हम मानते आ रहे हैं। यही संस्कृति हमारी पहचान है और इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह भरपूर रहता है। समाज भी सांस्कृतिक माहौल में ढल जाता है। कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ी भी इस तरह के आयोजन को देखकर सीख लेंगे और आगे इस परंपरा को बढ़ाने का काम करेंगे।

मौके पर पुर्व विधायक व् उनकी धर्मपत्नी के अलावा सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, दुलाल प्रसाद, रंजीत साव, मुकेश साव, रविंद्र साहु, दीपक कुमार, किशोर बर्मन, रामदेव प्रसाद सहित दर्जनों गणमान्य मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *