Advertisement

पूर्व विधायक अन्ना कांबले बने राकांपा के जिला अध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कुर्ला विधानसभा के पूर्व विधायक मिलिंद (अन्ना) कांबले को उत्तर मध्य मुंबई राकांपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के संगठन का चुनाव 7 अगस्त को हुआ। मिलिंद (अन्ना) कांबले की इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है, उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी और तालुका चुनाव अधिकारी की निगरानी में संपन्न हुआ। इस दौरान मुंबई विभागीय राकांपा के चुनाव अधिकारी हरीष सणस ने मिलिंद अन्ना कांबले को उत्तर मध्य मुंबई राकांपा का जिला अध्यक्ष पद पर चुने जाने की घोषणा की।

कांबले ने जिला अध्यक्ष चुने जाने पर राकांपा सुप्रीमो शरद पवार, राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष जयंत पाटिल और मुंबई राकांपा की अध्यक्ष राखी जाधव का आभार माना। वहीं मिलिंद अन्ना कांबले के जिला अध्यक्ष पद के लिए विजयी होने की खुशी में राकांपा मुंबई के सचिव और कुर्ला में उत्तर भारतीय समाज (Indian society) की बुलंद आवाज कहलाने वाले संजीव उपाध्याय ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही उत्तर भारतीय समाज के युवा नेता और मुंबई राकांपा के सचिव संजीव उपाध्याय को राकांपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर उत्तर भारतीय समाज में खुशियां व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *