प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर क्षेत्र के विशिष्ट वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर राय के बारहवीं श्राद्धकर्म संस्कार के अवसर पर एक जनवरी को शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज विशेष रूप से उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
दिवंगत राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि श्रद्धेय समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका जीवन सादगी, सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण है। उनके निधन से समाज ने एक मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। जिला परिषद सदस्य महाराज ने कहा कि श्रद्धेय राय ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया।
उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर दिवंगत के परिजन, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपेंद्र जायसवाल, उमेश कुमार जायसवाल, सुनील कपरदार, सुन्दर लाल घासी, अशोक सिंह, रामसेवक जायसवाल, राजेश राय, घनश्याम महतो, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply