प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के प्रथम उर्जा मंत्री रहे पूर्व मंत्री लालचंद महतो का बीते 4 अप्रैल की अर्ध रात्रि रांची स्थित उनके आवास में निधन के बाद 5 अप्रैल की देर संध्या उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे पंचतत्व में विलिन हो गए।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो स्टेशन के समीप राम बिलास स्कूल स्थित दामोदर नदी श्मशान घाट पर उनका भतीजा सोनू महतो ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व 5 अप्रैल की सुबह उन्हें झारखंड विधानसभा के समीप राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गयी।

जबकि वहां से गिरिडीह जिला के हद में डुमरी चौक, बोकारो जिला के हद में नावाडीह तथा उनके पैतृक आवास बैद्यकारो संध्या बेला में पूर्व मंत्री लालचंद महतो के हजारों समर्थकों तथा ग्रामीण रहिवासियों द्वारा नम आखों से उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी तथा पुष्प वर्षा की गयी। श्मशान घाट में बेरमो के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अशोक कुमार की देखरेख मे राजकीय सम्मान के साथ उनको विदाई दी गई।
बताया जाता है कि दोपहर करीब 4 बजे रांची से उनका शव पैतृक गांव बेरमो प्रखंड के बैदकारो पहुंचा। यहां राज्यसभा सांसद खीरू महतो, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह व विक्रम पांडेय, मंत्री बेबी देवी के पुत्र राजू महतो सहित सैकड़ो गणमान्य मौजूद थे।

पूर्व मंत्री का शव के घर आते ही परिवार के तमाम सदस्य यथा पूर्व मंत्री के अनुज इंद्रदेव महतो, चेतलाल महतो आदि दहाड़ मारकर रोने लगे। सबसे खराब हाल उनकी बेटियों का था। उपस्थित जनों ने परिवार के सदस्यो को संत्वाना दिया। दु:ख के इस घड़ी से उबरने के लिए ईश्वर को परिजनों को शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी अशोक कुमार, बीएंडके क्षेत्र के एसओपी राजीव कुमार व कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित झामुमो नेता मदन मोहन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कांग्रेसी नेता सुबोध सिंह पवार, बिरेन्द्र सिंह, कुट्टू सिंह, सुमित सिंह, कैलाश ठाकुर, रोशन सिंह, मनोज पासवान, मदन वर्मा, रामू तांती, विश्वनाथ रजवार, जयनारायण महतो, टुनटुन तिवारी, ट्रांसपोर्टर ललन सिंह व सुदर्शन तिवारी, समाजसेवी सुधीर किशन उर्फ भोला शर्मा, चुनचुन सिंह सहित क्षेत्र के कई खबरणवीश उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply