पूर्व मंत्री सह मजदूर मसीहा दिवगंत राजेंद्र प्रसाद सिंह का मनाया गया पांचवी पुण्यतिथि

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संयुक्त बिहार व् झारखंड के पूर्व मंत्री, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह दिग्गज मजदूर नेता दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की 24 मई को पांचवी पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) के आवासीय कार्यालय बोकारो जिला के हद में ढोरी स्टाफ क्वाटर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर कई गणमान्य जनों ने दिवंगत की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह का जीवन परिचय

बोकारो जिले का महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र बेरमो कोयलांचल, न केवल अपने कोयला खनन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, बल्कि उन नेताओं के लिए भी, जिन्होंने मजदूरों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। इनमें प्रमुख नाम है राजेंद्र प्रसाद सिंह का है। उनकी पुण्यतिथि (24 मई) पर बेरमोवासी उनके जीवन, योगदान और उनके द्वारा छोड़ी गई अमिट छाप को याद करते हैं।

दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह का जन्म बिहार के गया जिला के हद में मानपुर स्थित एक साधारण परिवार में हुआ था। प्रारम्भ में वे बेरमो आकर कोलियरी में कार्य की शुरुआत कर जीविकोपार्जन से जुड़े। इस दौरान वे बिहार के मुख्यमंत्री स्व. बिन्देश्वरी डूबे के साथ जुड़कर मजदूर हित में कार्य करने लगे तथा कोलियरी की नौकरी छोड़ दी। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की कठिनाइयों और शोषण को नजदीक से देखा। इस अनुभव ने उन्हें मजदूरों के कल्याण और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

महत्वाकांक्षी दिवंगत सिंह अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़कर मजदूर आंदोलनों को नई दिशा दी। वे पहली बार 1980 में विधानसभा चुनाव बेरमो से लड़े और विधायक बन गये। वे बेरमो विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड छह बार विधायक के रूप में सेवा की, जो उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। उनके निधन के बाद, उनके बड़े पुत्र कुमार जयमंगल उर्फ सिंह ने उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया और अपने पिता के निधन के बाद उपचुनाव में बेरमो से विधायक चुने गए।

उनके विधायक पुत्र कुमार जयमंगल ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया और बेरमो के विकास और मजदूर कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि न केवल उनके योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह भी प्रेरणा देती है कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर 24 मई को झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री बेबी देवी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जैप धनबाद के सहायक समादेष्टा सतीश चंद्र झा, झारखंड जगुआर के उपाधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह, बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह, बालिडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंटू कुमार यादव, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, मकोली ओपी प्रभारी संजय सिंह, सीसीएल अधिकारी राजीव रंजन, समाजसेवी पप्पू जैन, अनिरुद्ध सिंह, आदि।

रिंकू सिंह, मनोज सिंह, राकोमयू सीसीएल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार, अंजनी त्रिपाठी, आशीष चक्रबर्ती, चंद्रशेखर प्रसाद, कांग्रेसी नेता कुमार महेश सिंह, आबिद हुसैन, परवेज अख्तर, श्रीकांत मिश्रा, संतन सिंह, केदार सिंह, सुनील कुमार सिंह, झामुमो नेता गणेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता मधुसूदन सिंह, मदन श्रीवास्तव, महिला नेत्री खुशबू सिंह, सुनीता सिंह, सुषमा कुमारी सहित सैकड़ो गणमान्य शामिल हुए।

 36 total views,  30 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *