बिहार में अगली सरकार इंडिया गठबंधन का बनेगा-निखिल कुमार
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार 20 अगस्त को सारण जिला के हद में सोनपुर में मीडिया से बात करते हुए औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमिटी पर जम कर बरसे।
पुर्व राज्यपाल ने कहा कि औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने राहुल गांधी को इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि औरंगाबाद जिला बाबू अनुग्रह नारायण सिंह, बाबू सत्येन्द्र नारायण सिंह और निखिल कुमार की जन्मभूमि ओर कर्मभूमि है। सोनपुर के बाकरपुर फोर लेन पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा परिवार पुराना कांग्रेसी है, मगर मेरे परिवार के बारे में राहुल गांधी को वोट अधिकार यात्रा के दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेता ने नही बताया। जिसके कारण राहुल गांधी औरंगाबाद पहुंचकर भी अनुग्रह नारायण सिंह को याद नही किये।
उन्होंने कहा कि वे बीमार चल रहे हैं, जिसके कारण राहुल की पदयात्रा में शामिल नही हो सके।मगर राहुल गांधी का यह पद यात्रा बिहार में गुल खिलाने वाला है।अगली सरकार इंडिया गठबंधन का बनेगा। वोट चोरी कर सरकार बनाने वाले एनडीए गठबंधन पर राहुल गांधी का यह पद यात्रा भारी पड़ेगा।
सोनपुर के बजरंग चौक पर सुरेश नारायण सिंह के नेतृत्व में निखिल कुमार का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें राम विनोद सिंह, सुनील कुमार राय, पपलू सिंह, विनय कुमार सिंह, हीरा सिंह, बड़े लाल यादव, सोनपुर नगर परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष अमजद हुसैन, मुनमुन सिंह, राजेश कुमार, डूलडूल सिंह, सुनील सिंह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply