एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर पंचायत पेंक स्थित कंडरूखुट्टा मे अनुसूचित जनजाति आदिवासी महिला के साथ अत्याचार दुष्कर्म का प्रयास की सूचना के बाद पीड़िता से उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल- सह- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रधुवर दास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय एवं भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी के साथ भाजपा के अनेको वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता 21 मई को पीड़िता के घर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम दास पीड़िता से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली तथा जिला प्रशासन से दूरभाष पर बात कर उचित कार्रवाई व न्याय का भरोसा दिया। पीड़िता ने नेताओं से न्याय की गुहार लगाई। नेताओं ने न्याय और कार्यवाई का भरोसा दिलाया।
ज्ञात हो कि, नावाडीह प्रखंड के हद में पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कडरूखूंटा गांव में बीते 8 मई को घटित 27 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना की जांच व पीड़ित महिला से मिलने 21 मई को भाजपा प्रतिनिधि मंडल तथा पूर्व सीएम रघुवर दास पीड़ित के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़िता को सहायता स्वरूप ₹ 50 हजार दिया। प्रतिनिधिमंडल में उपरोक्त के अलावा भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, चंद्रपुरा के भाजपा नेत्री अनीता गुप्ता शामिल थे।
घटना के सम्बन्ध में प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित महिला ने बताया कि वह गांव के तालाब में नहा रही थी। इसी बीच पेक रहिवासी अब्दुल कलाम पहुंचा और पीछे से जबरन पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, जिसकी शिकायत पेक थाना की पुलिस से किया गया, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा निर्दोष ग्रामीणों को मॉब लिंचिंग के नाम पर जेल भेजा जा रहा है। कहा कि झारखण्ड के मंत्री इरफान अंसारी भी पेक पहुंचे, परन्तु सिर्फ बलात्कारी के घर ही गए। दास ने कहा कि वर्तमान में हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी हित में नहीं, बल्कि उनके खिलाफ काम कर रही है।
दास ने प्रेस वार्ता में कहा कि जहां भी अन्याय होगी वहां भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उस अन्याय के खिलाफ खड़ा रहेगा। पूर्व सीएम दास की आगवानी बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, भाजपा नेत्री सीमा देवी, अनीता गुप्ता, भाजपा नेता श्रवण सिंह, प्राण गोपाल सेन, सचिदानंद यादव, हरेराम यादव आदि कर रहे थे।
55 total views, 55 views today