Advertisement

पूर्व सीएम ने बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घघाटन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के योगनगर स्थित बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घघाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने 29 मार्च को फीता काटकर किया। योगनगर स्थित बंसती दुर्गा पूजा वर्ष 1993 से की जा रही है।

पंडाल उद्घाटन के अवसर पर पूर्व सीएम कोड़ा ने माता रानी की पूजा अर्चना कर पूरे झारखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। महाष्टमी पूजा में पंडाल में भक्तों की लगातार बढती भीड़ देखी गई।

महाष्टमी पर बसंती दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान बसंती दुर्गा पूजा पंडाल पर भक्तों की काफी भीड़ रही। वही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मां दुर्गा को भोग ग्रहण करवाया गया। उसके बाद भक्तों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया गया। इस दौरान बसंती दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।

ज्ञात हो कि उक्त पूजा गुवा में एकमात्र योग नगर स्थित दुर्गा पूजा मंडप में की जाती है। इस दौरान युवतियां अष्टमी पूजा पर साड़ी परिधान में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।बताया गया कि 30 मार्च को महानवमी पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जायेगा।

मौके पर दुर्गा पूजा कमेटी के जय सिंह गायक, अजीत कुमार श्रीवास्तव, नटवर प्रधान, विनोद सिंह, राजेश दास, दशरथ पान, संजय प्रधान, आशुतोष शास्त्री, बासुदेव केसरी, सुखदेव प्रधान, पिंटू सिंह, अमन नायक, विजय पात्रो, निसांत सिंह सहित अन्य गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *