प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के ढोरी 5 नंबर धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदर यूनियन के प्रधान कार्यालय में 20 जनवरी को बिहार के पूर्व मूख्यमंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदेश्वरी दूबे की पुण्यतिथि मनार्ड गयी। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया तथा संचालन राकोमयू ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान ने किया।
पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री रहे स्व. दूबे के चित्र पर सभी उपस्थित जनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्हें नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया। इस अवसर पर बेरमो विधायक प्रतिनिधि उतम सिंह, गणेश मल्लाह और मुरारी सिंह ने कहा कि बिंदेश्वरी दुबे मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने से ही मजदूरो का भला होगा।
मौके पर मोहम्मद कलीमुद्दीन, मनोज ठाकुर, संतोष सिंह, महफूज आलाम, पुष्कांत सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, अर्जुन नोनिया, कामदेव मिश्रा, अरुण गोराई, नर्सिंग कुमार, भागीरथ पांडेय, अरुण गुप्ता, मदन हांसदा, अरुण कुमार, विदेशी कुमार, कुंज बिहारी, उपेंद्र सिंह, विगन तुरी, सतेंद्र कुमार, नारायण सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply