Advertisement

जंयती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 31 दिसंबर को सयुंक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 126वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।

यहां आयोजित जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि दिवंगत सहाय का जन्म 31 दिसम्बर 1898 को बिहार के पटना जिला के हद में शेखपुरा (वर्तमान में शेखपुरा जिला) नामक गांव में हुआ था। उन्होंने हजारीबाग के संत कोलंबस कॉलेज से प्रथम श्रेणी से आनर्स स्नातक परिक्षा पास की।

इस दौरान वे महात्मा गांधी के आह्वान पर सन 1920 के असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए। सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वे स्वामी सहजानंद द्वारा चलाए गए किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से सहयोग किए। सन 1963 में संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री बन कर सर्वागीण विकास किया।

जयंती कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, वरिष्ठ कांग्रेसी शशि कांत ओझा, पूर्व अध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, कार्यकारणी सदस्य संजय तिवारी, साजिद हुसैन, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, जावेद इकबाल, कृष्ण किशोर प्रसाद, गुड्डु सिंह, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, बाबर अंसारी, रीतलाल मंडल, अनिल भुईयां, ओमप्रकाश गोप, भैया असीम कुमार, निसार अहमद भोला, पंकज कुमार गुप्ता, विजय कुमार पांडेय, अभय कुमार पांडेय, विजय कुमार सिंह, मुंगेश्वर प्रसाद चौधरी, अर्जुन नायक, अजय गुप्ता सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *