Advertisement

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीसीएल कर्मी चूल्हन सिंह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रिजनल अस्पताल कॉलोनी रहिवासी चूल्हन सिंह का निधन हो गया। वे पंचतत्व में विलीन हो गये।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। पूर्व सीसीएल कर्मी 75 वर्षीय चूल्हन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका पार्थिव शरीर 21 मई की संध्या राम बिलास प्लस टू विद्यालय बेरमो पुल के श्मशान घाट में लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी तट पर किया गया। उनके पुत्र राजू सिंह ने मुखाग्नि दी।

शामिल होने वालो मे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजू दिगार, मुरारी सिंह, राजीव महतो, बिनोद चौहान, राहुल पासवान, पिंटू सिंह, रमेश मिश्रा, भीम महतो, दिनेश सिंह, शक्ति सिंह, बडहन सिंह, चिकू सिंह, महताब खान, रिशु सिंह आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंढाया। इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि चूल्हन सिंह मिलनसार, कर्मठ एवं अनुभवी थे। उनके निधन से व्यक्तिगत तौर पर मुझे गहरा दु:ख पहुंचा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *