प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। हूल दिवस के अवसर पर 30 जून को बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कैंप टू स्थित तिरंगा पार्क में वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर पुर्व विधायक ने सिद्धो-कान्हू की वीरता और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी की पहली चिंगारी इन वीर सपूतों ने ही जलायी थी। उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि सिद्धो-कान्हू ने संथाल विद्रोह का नेतृत्व कर ब्रिटिश सत्ता की नींव को हिलाने का कार्य किया था। पूर्व विधायक ने कहा कि हूल दिवस सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि यह आदिवासी समाज की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है।

इस दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारी आज़ादी अनेक बलिदानों की नींव पर टिकी है। उन्होंने आमजनों से आग्रह किया कि नई पीढ़ी को ऐसे महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे अपने इतिहास पर गर्व कर सके।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गिरिडीह के पुर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, विनय कुमार सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सभी ने एक स्वर में वीर सपूतों की स्मृति को नमन किया और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply