Advertisement

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय नवल सिंह

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर गोला बाजार दुर्गा क्लिनिक परिसर में एक फरवरी को सोनपुर प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नवल सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लू ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब नवल सिंह अध्यक्ष थे तो न तो राज्य में भाजपा की सरकार थी और न ही कोई पार्टी का कार्यकर्त्ता खुलकर पार्टी का कार्यक्रम कर सकता था। उस समय उन्होंने पार्टी को बहुत व्यवस्थित ढंग से चलाया था।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा सिवान जिला प्रभारी लालबाबू सिंह कुशवाहा, भाजपा सदर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सोनपुर भाजपा विधानसभा पालक शैलेन्द्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह, कृत्यानंद सिंह, सोनपुर सदर पूर्व अध्यक्ष शिववचन सिंह, पूर्व नगर महामंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, नमामि गंगे जिला संयोजक सुनील दुबे, महेश कुमार, सोनु सिंह, प्रदेश भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, दुर्गा दास, राजेश कुमार राज, अभिषेक कुमार, अविनाश यादव, पंकज कुमार सिंह, रुस्तम कुमार सिंह, अजय सिंह उर्फ नुनु जी, डॉ अमरजीत यादव आदि शामिल हुए।धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह सोलंकी उर्फ़ पप्पू जी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *