Advertisement

यूनियन कार्यालय में झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक में महिला समिति का गठन

बेरोजगारी दूर करने हेतु महिलाओं को आगे आना अत्यंत आवश्यक-हेमराज सोनार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में 26 फरवरी को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सक्रिय सदस्य दासों तिरिया ने की।

बैठक मे यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने कहा कि महिलाओं के माध्यम से क्षेत्र का विकास एवं जन समस्याओं का बुनियादी तौर पर निराकरण किया जाएगा। कहा कि गुवा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। इसे दूर करने हेतु महिलाओं को आगे आना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई महिला समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष चांदमनी देवी, उपाध्यक्ष दीपिका सिंकु एवं सावित्री पिंगुवा, महामंत्री पदमा देवी, संगठन मंत्री शालू करुवा एवं हंसा देवी तथा कोषाध्यक्ष विषम करुवा को चयनित कर जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष विदेशवी देवी एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जर्मनी मिंज, अपरा लकड़ा, सावित्री हेस्सा, वीणा करुवा एवं सोमवारी लोहार को शामिल किया गया। नई महिला कमेटी के गठन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने चयनित महिला पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष लालमोहन महतो, महामंत्री हेमराज सोनार, कपिलेश्वर दोंगों, उपाध्यक्ष प्रकाश राउत, सहदेव तांती, राजेश गोच्छाईत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *