अध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव व् सचिव बने जाफर अली
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक 28 जुलाई को डीवीसी झारखंड मजदूर संघ कार्यालय बोकारो थर्मल में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड श्रमिक संघ बोकारो जिलाध्यक्ष मोहन मुर्मू जबकि संचालन झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजित महतो ने किया।
बैठक में झारखंड श्रमिक संघ बेरमो प्रखंड कमिटी का गठन कर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से बेरमो प्रखंड कमिटी का अध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गोबिंद राम, रीता देवी, सचिव जाफर अली, कोषाध्यक्ष सुमित रवानी को चुना गया।
इस अवसर पर संघ के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड श्रमिक संघ डीवीसी, सीसीएल सहित वैसे सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं में संगठित वा असंगठित मजदूरों को जागरूक कर संगठन से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन राज्य सरकार द्वारा घोषित 75 प्रतिशत नियोजन नीति को संस्थानों में लागू करवाएगी। साथ ही कहा कि अगली बैठक में संघ के बेरमो प्रखंड कमिटी का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर गणेश राम, झड़ीलाल हंसदा, रीतलाल महतो, आजाद अंसारी, कविता देवी, कुंती देवी, लबली देवी, पूजा मुर्मू, लवली देवी, हशमत अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply