Advertisement

जनता मजदूर संघ कारो परियोजना कमेटी का गठन

अध्यक्ष बने आनन्द व् विनोद बने सचिव

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ की एक बैठक 11 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के करगली स्थित कल्याण मंडप में आयोजित किया गया। अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष राहुल कुमार ने की। बैठक में जमसं कारो परियोजना कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि जमसं सीसीएल जोनल सचिव सह एरिया सचिव बीएंडके ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, ढोरी एरिया अघ्यक्ष धीरज पांडेय, सचिव विकास सिंह व ढोरी क्षेत्र कल्याण समिति सदस्य ओमशंकर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से कारो परियोजना शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष आनंद कुमार, उपाध्यक्ष नौखलाल मंडल, सचिव विनोद कुमार शर्मा, सह सचिव राजीव रंजन, संगठन मंत्री अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष उत्पल कुमार आदि का चयन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए सीसीएल जोनल सचिव टीनू सिंह ने कहा कि जनता मजदूर संघ से प्रभावित होकर मजदूरों की फौज दिन प्रतिदिन संघ की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमसं बीएंडके क्षेत्र में सदस्यता के मामले में नंबर वन श्रमिक संगठन बन गया है।

अध्यक्षीय भाषण में राहुल कुमार ने कहा कि संघ के सभी पदाधिकारी ईमानदारीपूर्वक मजदूरों की सेवा करते हैं। संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम मजदूर मसीहा के रूप निरन्तर काम कर रहे हैं। यही कारण है कि कोयला क्षेत्र के मेहनतकश कामगारों का विश्वास संघ की ओर बढ़ा है।

मौके पर पिंटू कुमार, विनय सिंह, पंकज सिंह, उमेश कुमार, बैजनाथ राम, चंद्रशेखर कपरदार, मनोहर रजवार सहित 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। जिन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा शंकर नायक, राज किशोर प्रसाद, राजेश नायक, वीरेंद्र हजाम, राहुल कुमार, महेश मुंडा, अरुण कुमार, रमेश यादव, लक्ष्मण राम, विजय करमाली, विशेश्वर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *