फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। केंद्रीय श्रमिक संगठन इंटक की एक बैठक 9 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बेलडीह पंचायत में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार नायक तथा संचालन प्रखंड संगठन सचिव फैयाज आलम ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन का विस्तार करने पर चर्चा की गई। यहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सिंह तथा उषा देवी उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से उमेश हजाम को अध्यक्ष, अशोक सिंह को सचिव, गणेश महतो को उपाध्यक्ष, श्रीकांत करमाली को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इसे लेकर इंटक के बोकारो जिला सचिव अजय सिंह को संगठन का विस्तार के संबंध में जानकारी दी गई।
![]()












Leave a Reply