एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रम संगठन एनएफआईटी से संबद्ध हिंद मजदूर किसान यूनियन की एक बैठक बीते 14 मार्च को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव शमसुल हक ने की। बैठक में क्षेत्रीय सचिव के नेतृत्व में जारंगडीह शाखा कमिटी का गठन किया गया।
उक्त जानकारी हिमकीयू महासचिव सह एनएफआईटी राष्ट्रीय सचिव इंद्रदेव महतो ने पत्र जारी कर दी। उन्होंने बताया कि यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मनु मांझी, उपाध्यक्ष मोहम्मद गुलशरीफ, सचिव मोहम्मद सज्जाद अंसारी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, उप सचिव राजेश, संगठन मंत्री शुक्र मांझी को बनाया गया।
महतो द्वारा जारी पत्र में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहम्मद इकबाल, रमेश, जमालुद्दीन, छोटू चौहान, बाल यादव, शहादत हुसैन, छोटन लाल, सुखदेव मांझी, तापस घोष, रीता वरण, बबलू कुमार, सुंदर यादव ,जमीर अंसारी का चयन किया गया।
मौके पर हिंद मजदूर किसान यूनियन कथारा क्षेत्रीय सचिव शमसुल हक ने कहा कि जारंगडीह शाखा के गठन से मजदूर हित, उद्योग हित में मजदूर समस्याओं का प्रबंधन और यूनियन मिल बैठकर समाधान करेंगे। साथ हीं संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा सदस्यता संख्या को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जारंगडीह शाखा के चयन पर हिंद मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष इम्तियाज खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों को साधुवाद दिया।
![]()













Leave a Reply