Advertisement

लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए चार कोषांग का गठन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह लोकसभा चुनाव को मद्देनजर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा अनुमंडल कार्यालय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में चुनाव को सफल संचालन के लिए चार कोषांग का गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गठित कोषांगो में निर्वाचन पोषण, विधि व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग, अनुमति कोषांग और प्रेषक कोषांग शामिल है।

बताया गया कि निर्वाचन कोषांग में अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक महेश्वर मांझी, लिपिक सत्यनारायण शर्मा, राहुल कुमार महतो, नेयाज अहमद, सुनीता सोरेन, शिक्षक श्याम सुंदर प्रसाद, मनोज कुमार प्रसाद, राम रतन प्रसाद, चंचला सिंह, जयप्रकाश झा, रमेश मरांडी व् महेश राम रहेंगे।

यह कोषांग निर्वाचन के दौरान उपरोक्त सभी कोषांगों से समन्वय बनाकर रखेगा तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त आदेशों को समय-समय पर सभी को अवगत कराएंगे। विधि व्यवस्था सह सह आदर्श आचार संहिता कोषांग में प्रधान सहायक मिथिलेश पाठक, सत्यनारायण शर्मा, सहायक शिक्षक कुंज लाल राम, पारा शिक्षक दशरथ यादव, कुंदन एक्का, राम रतन प्रसाद, दीपक कुमार, रामप्रसाद रजवार रहेगें।

अनुमति कोषांग में महेश्वर मांझी, राहुल कुमार महतो, तुपलाल यादव, अशोक कुमार आर्य, कुंदन एक्का, देवराज पासवान, रोहित कुमार महतो, मनोज कुमार यादव रहेगें। वहीं प्रेषक कोषांग में सुभाष चौधरी, महेश्वर मांझी, नेयाज अहमद, जयप्रकाश झा, रमेश मरांडी, को प्रतिनियुक्त किया गया है।

बताया गया कि सभी कोषांगों को दायित्व निर्धारित किया गया है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्वक एवं स्वच्छ मतदान करने को लेकर संपूर्ण बेरमो अनुमंडल सहित बोकारो जिला में धारा 144 लागू कर दिया गया है। जिसके तहत मेला, हाट, बाजार, पूजा अर्चना एवं धार्मिक स्थल छोड़कर भीड़, प्रदर्शन, नुक्कड़ सभा बिना परमिशन के प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *