Advertisement

रामनवमी को लेकर बांध पंचायत कमिटी का गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सनातन आस्था का प्रतीक रामनवमी पर्व मनाने को लेकर बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के बांध पंचायत में 7 अप्रैल की संध्या बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रामनवमी कार्यक्रम को लेकर कमिटी का गठन किया गया। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव तथा संचालन मनिलाल सिंह ने की।

जानकारी के अनुसार बांध पंचायत के हद में केंदुवा टोला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित रामनवमी पर्व को लेकर श्रीश्री रामनवमी पूजा कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कमिटी का अध्यक्ष भुनेश्वर रजवार, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा रजवार, संयोजक तालेश्वर ठाकुर, संरक्षक सचिव चंद्रदेव यादव, उप संरक्षक सचिव शक्ति सिंह, उपाध्यक्ष मिथलेश रजवार, बब्बन सिंह, दिनेश यादव, सचिव मनिलाल सिंह, उप सचिव लाल यादव, राजेश रजवार, शिवशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विष्णु रजवार, उप कोषाध्यक्ष तुलसी रजवार, संगठन सचिव मनोज यादव बनाये गये।

बैठक में बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, मनिलाल सिंह, विरजू रजवार, शंकर रजवार, दिनेश यादव, बालमुकुंद सिंह, मनोज गोप, तिलक ठाकुर, शिवशंकर सिंह, भुनेश्वर रजवार, राजेश रजवार, मिथलेश रजवार, तुलसी रजवार, जितेंद्र कुमार, जगरनाथ रजवार, गोबिंद रजवार, छोटेलाल रजवार, निरंजन रजवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *