Advertisement

पंचायत सचिवालय में प्रखंड महिला संगठन का गठन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां पंचायत सचिवालय में बीते 26 जनवरी को प्रखंड महिला संगठन का गठन किया गया। यहां स्थानीय पंचायत के मुखिया एवं पूर्व मुखिया मौजूद थे।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मुखिया बंटी उरांव, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमित कुमार पासवान मौजूद रहे।

इस संबंध में संगठन की नव निर्वाचित अध्यक्ष ललिता देवी ने बताया कि प्रखंड महिला संगठन का गठन होने का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाओं की आवाज बन कर उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर कदम पर एक से बढ़कर एक कार्य कर रही है।

उनका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है, ताकि वैसी महिलाएं जो आज अबला है, आगे चलकर वही सबला बनेगी। कहा कि हर संभव उनका प्रयास होगा कि महिलाओं के उत्थान के लिए हर कदम पर उनके साथ चलेंगी।

संगठन में महासचिव वीणा महतो, सचिव पूजा देवी, कोषाध्यक्ष सुचिता कुमारी, कार्यकारी अध्यक्ष सारिका देवी, उपाध्यक्ष ज्योति देवी, उप सचिव सुनीता देवी को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में मो. असलम, दीपक रजक, विनोद यादव, सुनीता देवी, उषा कुमारी, संजू देवी, गुड़िया देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, मीना पटेल सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *