प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मैथानटुंगरी स्थित मानस स्थल पर 25 जनवरी को महायज्ञ को लेकर बैठक किया गया।
जानकारी के अनुसार यहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी होली के तुरंत बाद श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक यज्ञ के संस्थापक गौरबाबा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पुरानी कमिटी द्वारा गत वर्ष के आयोजन का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसमें घाटा दिखाया गया।तदोपरांत पुरानी कमिटी भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया।
बताया जाता है कि नई कमिटी में नए अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी पवन कुमार नायक को दी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मिथिलेश सिंह, चंदन रविदास, सचिव नीतीश कुमार मिश्रा, उप सचिव परमेश्वर महतो, प्रणव कपरदार, कोषाध्यक्ष कन्हाई नायक, उप कोषाध्यक्ष बरुण मिश्रा एवं सुरेश सिंह, संरक्षक धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, रामबिलास रजवार आदि बनाये गए।
कमिटी में सक्रिय सदस्य भगवान दास नायक, सुरेश करमाली, सागर करमाली, कोलेश्वर कमार, विक्रम नायक, राजेंद्र सिंह, अमर मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा सहित दर्जनों भक्तों को शामिल किया गया हैं। मौके पर संस्थापक गौरबाबा सहित संतोष प्रसाद नायक, पवन विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, रोकी कमार, तुलसी नायक, मोती कमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी बैठक में उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply