दीपेश निराला अध्यक्ष, उमाशंकर सिंह महासचिव व् विनोद जैन बेगवानी बने कोषाध्यक्ष
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड में सिविक डिफेन्स को मजबूती प्रदान करने को लेकर राजधानी रांची में हमर अधिकार मंच की एक बैठक की गयी, जिसमें नयी कमिटी का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष पुनः दीपेश निराला बनाये गये है।
ज्ञात हो कि, हमर अधिकार मंच विशुद्ध रूप से एक गैर-सरकारी, गैर-राजनीतिक, सामाजिक संस्था है, जो व्यक्ति के अधिकारों की जागरूकता पर काम करता है। संविधान से लेकर विभिन्न अधिनियमों में नागरिकों को कई प्रकार के अधिकार दिए हैं, लेकिन उसकी जानकारी की कमी और उनके प्रयोग की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण आम जन उन अधिकारों को सही तरीके से लागू नहीं करवा पाते हैं, जबकि सरकार ने तो कई अधिकारों के लिए छोटे-छोटे अधिनियम भी बनाए हैं और क्वासी ज्यूडिशल बॉडीज के रूप में विभिन्न आयोग/फोरम/बोर्ड की स्थापना की है। जहां कोई भी नागरिक बिना किसी वकील के अधिकारों का उल्लंघन होने पर अपने मामले में न्याय प्राप्त करने के लिए कम खर्च पर शिकायतवाद प्रस्तुत कर सकता है।
इस पर काम करने हेतु झारखंड की राजधानी रांची में हमर अधिकार मंच का गठन किया है, जिसके तहत झारखंड के विभिन्न जिलों से 51 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार गठित समिति के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी (रांची), प्रिय ब्रत प्रसाद (पलामू), राजकुमार (रांची), मार्शल बारला (खूंटी), पवन कुमार केशरी (गढ़वा), नवल किशोर लाल (रांची), संतोष मृदुला (रांची), मीना कुमारी (रांची) तथा प्रदीप राणा (लोहरदगा), महासचिव उमाशंकर सिंह, सचिव अंकित अग्रवाल (रांची), चंद्रदेव कुमार वर्णवाल ‘चन्दु’ (गिरिडीह), सूर्य प्रकाश (धनबाद), शाहिद आलम (रांची), स्वरूप कुमार सेठी (रांची), ओम प्रकाश उपाध्याय (रांची), दलबीर सिंह (रांची), शकील अख्तर (लोहरदगा) तथा अनुप श्रीवास्तव (पश्चिमी सिंहभूम), संयुक्त सचिव पुतुल कुमार सिंह (रामगढ़), मनीष बक्शी (रांची), दिलीप कुमार (रांची), आशीष जयसवाल (रांची), संतोष कुमार कर (खूंटी), दीनबंधु कुमार (रांची), बिरेंद्र नगडुवार (रांची), जूही चौधरी (रांची) तथा अरबिंद कुमार मिश्रा (रांची) के अलावा कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बेगवानी को बनाया गया है।
इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में सुजीत कुमार पांडेय (रांची), अश्विनी कुमार (रांची), शेखर कुमार (रांची), नीरज कुमार (गढ़वा), गीता एक्का (चतरा), रवींद्र मेहता (रांची), चंद्रकांत कौशल (बोकारो), ऊषा कुमारी (रांची), कामिल टोपनो (लोहरदगा), शेषांक कुमार (रांची), बाबू राम मार्डी (सरायकेला-खरसावां), दिनेश कुमार राय (रांची), सूरज कुमार सिन्हा (सरायकेला-खरसावां), मनोज सिंह (पलामू), राधा देवी (रांची), आदित्य शर्मा (रांची), प्रदीप कुमार कुंडू (खूंटी), दिनेश कुमार ठाकुर (गिरिडीह), खुशबू देवी (रांची), जवाहरलाल महली (सरायकेला-खरसावां) तथा अखिल कुमार (गिरिडीह) को शामिल किया गया है। सदस्यों ने नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी टीम को बधाई दी है।
![]()













Leave a Reply