Advertisement

प्रधानमंत्री आवास का दिया फॉर्म, जल मीनार का घुसा पैसा

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। गरीब महिला ने प्रधानमंत्री आवास का दिया फॉर्म लेकिन उसके बैंक खाते में जल मीनार का पैसा जमा दर्शा रहा है। मुखिया ने कहा ग्राम सभा में चुना गया था।

बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत में इन दिनों रहस्यमई घटना घट रही है। प्रधानमंत्री आवास के लिए स्थानीय मुखिया सपना कुमारी को पिंकी देवी नाम की अत्यंत गरीब महिला प्रधानमंत्री आवास के फॉर्म को जमा किया। बताते चले कि उक्त महिला का एक सीट का रूम है, जिसमें उसका रहना एवं खाना होता है। लाभुक महिला के चार बच्चे हैं। वह स्वयं भी मजदूरी करती है और पति भी छोटी-मोटी काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। अचानक महिला के खाते में दो लाख सैंतालीस हजार रुपए आ जाता है। महिला अत्यंत खुश हो जाती है और यहीं से कहानी मोड़ लेती है।

महिला पिंकी देवी ने 29 अगस्त को बताया कि खाते में पैसा आने के बाद मुखिया ने उनसे कहा कि यह जल मीनार का पैसा है। इस पैसे की निकासी कर दे दीजिए। पिंकी ने ऐसा ही किया और दो लाख रुपए निकाल कर मुखिया को दे दिया। फिर उसने मुखिया से अपने आवास के बारे में बात की और कहा कि मेरा आवास कब आएगा। जब आएगा तब मैं बची हुई राशि का निकासी कर दे दूंगी। इस दौरान दोनों के बीच कहा सुनी भी हो गई।

इस संबंध में पंचायत की मुखिया सपना कुमारी ने कहा कि सोलर जल मिनार लगाने के लिए पलिहारी पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन बीते 12 जुलाई को किया गया था, जिसमें लाभुक समिति का चयन किया गया और पिंकी देवी का नाम ग्राम सभा में चुनकर आया। उसकी सहमति से ही अध्यक्ष बनाया गया। उसकी हालत देखते हुए प्रधानमंत्री आवास का जियो टैग होकर वेरिफिकेशन भी किया गया और आगे की प्रक्रिया जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *