Advertisement

कई पंचायतों में गठित की गई वनाधिकार समित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पत्रांक 04 के आलोक में शैलेंद्र कुमार चौरसिया,बीडीओ पेटरवार द्वारा जारी पत्र के निर्देशानुसार 29 सितंबर को विभिन्न पंचायतों में वनाधिकार समिति का गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार जारी निर्देश के परिप्रेक्ष्य में मुखिया के नेतृत्व में बैठक कर पंचायत स्तरीय वनाधिकार समिति का गठन किया गया। इस निर्देश के तहत अंगवाली उत्तरी पंचायत में गठित वनाधिकार समिति के अध्यक्ष सुखदेव मांझी, सचिव अमृत महली सहित इतवारी देवी, सहोदरी देवी, फुलमनी देवी, सिमोती, सुषमा, लक्ष्मी, मीरा, अंबावती, नवीन महलि, संतोष रजवार, करन सोरेन आदि सदस्य बनाए गए।

मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत सेवक राजेश गुप्ता(प्रशिक्षु), शिवकुमार चटर्जी, भोला राज, सोनू कपरदार, गौतम पाल, आले नवी अंसारी, रॉकी कमार, मनोज रविदास सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

दूसरी ओर अंगवाली दक्षिणी पंचायत में राजस्व क्षेत्र एक में अध्यक्ष मोहन मांझी, सचिव गणेश सोरेन, राजस्व क्षेत्र नावाडीह में अध्यक्ष लालदेव सोरेन, सचिव जीतलाल सोरेन बनाये गये। इसी तरह चलकरी दक्षिणी पंचायत में मुखिया रजनी देवी के नेतृत्व में (ए) अध्यक्ष शनिराम हांसदा, सचिव नेहा हांसदा, राजस्व क्षेत्र झुंझकों में अध्यक्ष जीतलाल मुर्मू, सचिव शीला देवी बनी। सभी समितियों में 13 सदस्य को शामिल किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *