प्रवासी मजदूर झारखंड सरकार से निबंधन कराये, तभी मिल सकेगा लाभ-जयनारायण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड श्रमिक संघ के सौजन्य से 12 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बनासो मंदिर जारंगडीह के समीप वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि संघ के केंद्रीय सचिव सह झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो, संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष सह झामुमो बोकारो जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, झामुमो बोकारो जिला संयुक्त सचिव सह झाकोमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद, प्रखंड अध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर संघ के केंद्रीय सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि झारखंड श्रमिक संघ के मुख्य कर्ता धर्ता संघ तथा झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष दिशूम गुरु शिबू सोरेन है। उन्होंने कहा कि राज्य में निजी क्षेत्र के अलावा आउटसोर्सिंग तथा असंगठित में कार्यरत दिहाड़ी मजदूर, ठेका मजदूर के हितों की रक्षा करता है।

उन्होंने बताया कि आज बेरमो तथा बोकारो में स्थित विभिन्न निजी उद्योगों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के कंपनियों में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा मजदूरों का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है। झारखंड श्रमिक संघ इस शोषण के खिलाफ कई चरणों में आंदोलन चलाएगी, ताकि उनके हितों की रक्षा की जा सके।
इसके अलावा झारखंड सरकार प्रवासी मजदूरों के हितों में बहुत सारे कार्य कर रही है, जिसमें पलायन कर दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाने वाले मजदूरों के हितों के लिए उनके निबंधन की व्यवस्था है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर सरकारी स्तर पर सहयोग किया जा सके।
जिलाध्यक्ष मोहन मुर्मू तथा झाकोमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद ने कहा कि संघ का उद्देश्य मजदूर हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी पार्टी की सरकार है। इसलिए समय का लाभ हम सभी को उठाने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को संघ से जोड़कर उनके हितों की रक्षा करना है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा झामुमो के वरीय नेता अनिल अग्रवाल, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, भागीरथ शर्मा, आजाद अहमद, पान बाबू केवट, बबीता देवी, सोनू रविदास, सहयोग राम, तुलसी रविदास, गोविंद राम, सुमित रवानी, सुनील कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए वनभोज में शामिल मजदूर साथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सचिव के समक्ष पचास की संख्या में उपस्थित महिला पुरुष ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में विकास कुमार सिंह, करण कुमार विश्वकर्मा, संजय कुमार रजक, नितीश कुमार सिंह, गोविंद गोप, अरुण कुमार, मोहम्मद सितारे अहमद, मुस्लिम अंसारी, चंदन कुमार, ज्ञानेश्वर प्रसाद, आरिफ अंसारी, राहुल ठाकुर, प्रिंस कुमार सिंह, विकास कुमार गुप्ता, चंदन राम, शेखर कुमार दास, नसीम अख्तर, साहेब बाबू मुर्मू, पप्पू सिंह, पूनम देवी, रशीदा बानो, मनीषा कुमारी, उषा देवी, सुनीता आदि।
देवी, पुष्पा देवी, सोनम सिंह, गिरिश गोंड, सूरत कुमार, प्रदीप तूरी, विदेशी सिंह, सूरज मुंडा, राजू कुमार गोंड, अनूप कुमार, पिंटू कुमार, राहुल कुमार, राजू कुमार आदि को संघ के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मंच का अध्यक्षता व संचालन झारखंड श्रमिक संघ के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव ने किया। बैठक के पश्चात उपस्थित संघ तथा झामुमो पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं ने वन भोज का आनंद उठाया।
![]()













Leave a Reply