Advertisement

चलकरी में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा का वनभोज सह मिलन समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा पेटरवार, नावाडीह व बेरमो प्रखंड स्तरीय वनभोज सह मिलन समारोह एक फरवरी को जिला के हद में चलकरी स्थित दामोदर नदी तट पर आयोजित किया गया।

मिलन समारोह में मुख्य रुप से शामिल महासभा के नेताओं ने कहा कि वनभोज व मिलन समारोह के बहाने समाज को एक स्थान पर जुटने का मौका मिलती है। कहा कि महासभा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता को एकसूत्र में जोड़कर रखने के लिए सभी को मेहनत करने की जरूरत है। नेताओं ने कहा कि समाज उत्थान के लिए सबसे जरूरी शिक्षा है। समाज में शिक्षा को लेकर अभियान चलाया जायेगा तथा बच्चो को स्कूल तक भेजा जायेगा। कहा गया कि घटवार जाति को आदिवासी के दर्जे से हटा दिया गया है, जबकि घटवार/घटवाल जाति शुद्ध रुप से आदिवासी है। घटवार जाति को आदिवासी का दर्जा मिले इसको लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करने की रणनीति बनाया जा रहा है। जरूरत पड़ा तो महासभा आंदोलन कर अपने हक को प्राप्त करेगा।

मिलन समारोह में आदिवासी नृत्य, संगीत कर समाज को जागरूक किया गया। यहां जुटे समाज के आम व् खास ने लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अमित सिंह, गणेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, दुलारचंद सिंह, रोहित सिंह, फलेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, प्रेम सिंह, श्यामलाल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, कुंदा सिंह, नारायण सिंह, प्रेमचंद सिंह, संजय सिंह, पिंकी देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, दुर्गा सिंह, विकास घटवार, काली सिंह, जयंत नारायण सिंह, हीरामण सिंह, नकूल सिंह, लालमोहन सिंह, मदन सिंह, फलेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *