Advertisement

मकर संक्रांति पर सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज बोकारो जिला ईकाई की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन गर्ग गंगे (गरगा डेम) के घाट पर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान् परशुराम की पूजा एवं अर्चना से की गयी। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामल झा ने की। समारोह के मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि हमें समाज को एकजुट करने की जरुरत है। उन्होंने संघे शक्ति कलयुग पर जोर दिया। कहा कि ब्राह्मण सदा से समाज के निर्माण, उसकी शिक्षा दीक्षा के लिए तन मन धन से अपना योगदान एवं समर्पण दिया है।

अब समय आ गया है कि समाज के विकास के लिए सभी एक मंच पर आए। विशिष्ट अतिथि में केंन्द्रीय मुख्य परामर्शक रिटायर्ड जज विनोद कुमार मिश्रा ने सभी समाज के प्रबुद्ध जनों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि हर युग में ब्राह्मणों की भूमिका समाज के प्रति उत्तम रहा है। आमजन ब्राह्मणों से वैचारिक विमर्श करते है।

उपरोक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश मुख्य परामर्शक चंद्रशेखर दुबे, जिला मुख्य परामर्शक नागेश तिवारी, केन्द्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे, महामंत्री डाॅ अशोक पांडेय, वित् सचिव दिनेश चौबे, प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडेय, जिलाध्यक्ष श्यामल झा, अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला महासचिव ब्रह्मानंद गोस्वामी, विकल राही आदि ने सभा को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जीला मिडिया प्रभारी गंगेश कुमार पाठक ने कुशलतापूर्वक किया। वन भोज सह मिलन समारोह में शामिल मुख्य महानुभावों में विप्र समाज से जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र एवं सचिव मृणाल चौबे, प्रदेश मिडिया प्रभारी विनय कुमार तिवारी, पिंटू दुबे, माला दुबे, सीमा पांडेय, विक्रम पांडेय, उषा तिवारी, संतोष मिश्रा आदि अन्य थे। अंत में समस्त समाज को धन्यवाद् ज्ञापन विजय कुमार झा ने की। बाल बच्चों सहित समाज के प्रबुद्ध जनक ने गरगा डेम का आनंद उठाकर खुश थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *