प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लुगु पहाड़ से पैमाने पर कीमती लकड़ी जप्त करने में सफलता पायी है। वन विभाग एवं गोमिया थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी कीमती लकड़ी की बरामदगी संभव हो पाया है।
जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के तेनुघाट वन रेंज के लुगु पहाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में कटी हुई कीमती लड़कियों का खेप बरामद की गई। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग एवं गोमिया पुलिस की संयुक्त छापेमारी में तीन मोटरसाइकिल एवं पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस छापेमारी में तुलबुल रहिवासी विकास कुमार प्रजापति को हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक JH09Q/0312, राहुल प्रजापति को हीरो स्प्लेंडर क्रमांक JH24A/5837, अजय प्रजापति को स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक JH09AS/5248 एवं छोटेलाल प्रजापति तथा बच्चन देव प्रजापति को लगभग 49 पीस कीमती लड़कियों की सिल्ली के साथ गिरफ्तार किया गया।
वन विभाग के अनुसार इस तरह लकड़ियों की अंधाधुंध कटाई से क्षेत्र का जंगल तहस नहस हो गया है। इस तरह की कटाई से धीरे-धीरे पहाड़ के ऊपर जो वृक्ष है, वह खत्म हो जाएगी।
छापेमारी में वन विभाग के प्रभारी वनपाल अजीत कुमार मुर्मू, वन रक्षी विकास कुमार महतो, दुर्गा हेंब्रम, नेहरू प्रजापति, बद्रीनाथ प्रजापति, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, सअनि गोपाल महतो सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
![]()













Leave a Reply