Advertisement

वन विभाग की बड़ी करवाई, सात लकड़ी माफिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सारंडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा के निर्देश पर पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में विभिन्न वन प्रक्षेत्रो से सात लकड़ी माफिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार कोयना वन प्रक्षेत्र मनोहरपुर, ससंगदा वन प्रक्षेत्र किरीबुरू एवं गुवा वन प्रक्षेत्र गुवा के रेंजर व वनकर्मियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये सारंडा के अंकुवा आरक्षित वन से पेड़ों को अवैध रुप से काट व चिरान कर परिवहन करने के आरोप में सात अभियुक्तों को तस्करी की लकड़ी, दो कार व छः मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में गुवा के रेंजर परमानंद रजक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वनकर्मियों का गश्ती दल गुवा-सलाई मुख्य मार्ग के रोवाम में सलाई की तरफ से आ रही हुन्डई वेन्यू कार क्रमांक-JH05CR/1448 को रोक कर जाँच करने के दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य पिक अप वैन वापस भागने मे सफल हो गया।

कार में सवार चालक (मालिक) मो. सादिक और एक अन्य गणेश अंगरिया ने तख्ता के अवैध परिवहन के वन अपराध को स्वीकार किया। बताया कि पीछे से आ रहे पिकअप वैन क्रमांक-OD22G/6383 में लदे साल के तख्ते उन्ही के द्वारा अवैध परिवहन किया जा रहा था। जिसमें एक अन्य वाहन मारूती सुजुकी इक्को क्रमांक-JH05DS/0749 में भी उनके सहयोगी आ रहे हैं।

दोनों अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर इक्को कार में सवार सभी पाँचों अभियुक्तों को पकडा़ गया। उक्त कार सवारो ने भी वन अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। तत्पश्चात् उनकी निशानदेही के आधार पर लोडो़ (अंकुवा) में वन कर्मियों द्वारा गहन छापेमारी के दौरान झाड़ियों के बीच छिपा कर रखे 74 पीस साल के तख्तों को बरामद कर लिया गया।

रेंज अधिकारी ने बताया कि वन अपराध में शामिल उक्त पिक अप वाहन नहीं मिला, जिसकी खोज-बीन जारी है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद सादिक पिता मोहम्मद रकीच, (मझगाँव), गणेश अंगरिया पिता लक्षमण अगरिया, राजु अंगरिया पिता प्रधान अंगरिया, लोदरो अंगरिया पिता बिरसा अंगरिया, कुदा कोडा़ पिता शशी कोडा़ (सभी लोडो़, अंकुआ), मो. सिराजुद्दिन पिता मो. जमालुद्दिन (मझगांव) को भारतीय वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *