Advertisement

 वन विभाग ने सात किलो अवैद्ध कत्था किया बरामद

एस.पी.सक्सेना/चतरा(झारखंड)(Jharkhand)। वन विभाग विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर चतरा की जंगल विषनापुर से सात किलो गीला कत्था बरामद किया है। छापामारी के क्रम में अवैद्ध तस्कर कत्था बनाने वाली सामग्री छोड़कर मौके से फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने कत्था बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामान भी बरामद किया है। जिसमें 10 बड़ा तसला शामिल है। सभी सामग्री को वन विभाग परिसर लाया गया। हालांकि टीम ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। छापेमारी का नेतृत्व वनपाल प्रभात कुमार कर रहे थे। वनपाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी विषणापुर वन क्षेत्र में अवैध रूप से कत्था बनाने का धंधा चलाया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में एसबीओ संजय कुमार, देवप्रकाश, रोहित प्रसाद यादव, अनुज कुमार, ललटू कुमार, दीपक कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, जयराम उरांव, चालक अब्दुल सलाम शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *