Advertisement

लकड़ी आरा मिल पर वन विभाग का ताबड़तोड़ छापा

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। दो दिन पूर्व वन विभाग की छापामारी के बाद अवैध धंधेबाज संभल भी नहीं पाये थे कि वन विभाग की ताबड़तोड़ पुनः छापामारी ने अवैध लकड़ी कारोबारियों को सकते में डाल दिया है। इस बार वन विभाग का छापा बोकारो जिला के हद में गोमियां स्टेशन रोड स्थित लकड़ी आरा मिल में की गयी हैं। जहां कई ट्रैक्टर लकड़िया जप्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग स्थित बंद पड़े रंजीत साव के आरा मिल पर प्रभारी डीएफओ संदीप शिंदे ने 13 जुलाई को छापेमारी की। बीते 11 जुलाई को गोमियां बीडीओ रोड स्थित आरा मिल पर छापेमारी की गयी थी, जिसमें तीस ट्रैक्टर और चार हाइवा लकड़ी बरामद किया गया था।

इसके बाद गोमियां के नेहरू हाई स्कूल स्वागं से स्टेशन जाने वाली रोड पर रंजीत साव के आरा मिल पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई ट्रैक्टर अवैध लकड़ी को जब्त कर गोमियां स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर ले जाया गया।

इस संबंध में बोकारो के प्रभारी डीएफओ ने बताया कि 13 जुलाई को रूटीन जांच में स्वांग स्थित रंजीत आरा मिल का जायजा लेने पहुंचे थे। जांच के दौरान आरा मिल के मालिक मौजूद थे। उनका स्टॉक रजिस्टर का जांच किया गया तो उसमें लकड़ी का स्टॉक शून्य था। बावजूद इसके भौतिक जांच में गोदाम में लकड़ी का भंडारण मौजूद था।

इसके बाद जब्ती शुरू की गई। उन्होंने बताया कि कई ट्रैक्टर लकड़ी जब्त किया गया है। जिसे वन विभाग के कार्यालय में ले जाया गया। कहा कि आरा मिल के मालिक के विरुद्ध वन विभाग के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इस कार्रवाई में तेनुघाट, गोमियां और पेटरवार के वन वनपाल और वनरक्षी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *