Advertisement

वन विभाग द्वारा मृतक के आश्रित को सौंपा गया चार लाख का चेक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में सीरय पंचायत के उदाल बेड़ा निवासी मृतका सनिचरिया देवी के पुत्र को 13 जनवरी को वन विभाग द्वारा चार लाख का चेक सौंपा गया।

जानकारी के अनुसार जगदीश महतो की पत्नी सनिचरिया देवी की मृत्यु बीते वर्ष 17 मई 2022 को बिछड़े हुए गजराज के कुचलने से हो गई थी। सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के आश्रित को मुआवजा स्वरूप 4 लाख दिया जाता है।

इस अवसर पर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि सुशील मंडल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष वन विभाग के लेखापाल मोहम्मद हैदर अली ने मृतक के घर पहुंच कर उक्त राशि का चेक मृतका के पुत्र बंधन महतो को सौंपा।

मृतका सनिचरिया देवी के पुत्र को 4 लाख का चेक वन लेखापाल द्वारा पंचायत के जनप्रतिनिधियों के समक्ष दिया गया। मौके पर सिरय के पूर्व मुखिया राजेंद्र कुमार महतो, पूर्व उप प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल, समाजसेवी तालेबर महतो, मृतिका के पति जगदीश महतो, पुत्र बंधन महतो, कामेश्वर महतो, वन लेखापाल मोहम्मद हैदर अली आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *