एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा वन के नंम्बर वन एसबीए डीईओ संतोष कुमार के अभिकर्ता टीम द्वारा 29 जनवरी को वनभोज का आयोजन किया गया।
अभिकर्ता ग्रुप का वन भोज सह मिलन समारोह बोकारो के सिटी पार्क में धूमधाम से मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि शाखा वन के प्रबंधक राज किशोर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधक सेल अमित ठाकुर शामिल थे।
मौके पर मुख्य अतिथि तिवारी ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश के आमजनों के दिलों में है। हमारा लक्ष्य हर भारतीय का सेवा करना है। प्रबंधक सेल ठाकुर ने कहा कि यह शाखा का नंबर वन अभिकर्ता समुह है। वरीय अभिकर्ता गंगेश कुमार पाठक ने कहा कि जहाँ रिश्तेदार भी अपनों को छोड़ जाते है, वहाँ भारतीय जीवन बीमा निगम खड़ा रहता है।
मौके पर उपस्थित अभिकर्ताओं में मुख्य रुप से नवीन कुमार, सौरभ कुमार, विजय सिंह, एस के चौरसिया, मनोज कुमार झा, डॉ अशोक पांडेय, रुबी देवी, ज्योति देवी, रीना कुमारी, पुजा देवी, पी के पांडेय, नन्दलाल महतो, सुरेश कुमार, संजय कुमार मिस्त्री, बिमला कुमारी, राज कुमार सिंह, अनिता कुमारी, धनंजय गोप, कृष्णा मुरारी, लक्ष्मी देवी, अनिल वर्मा, विनोद कुमार वर्मा आदि अन्य उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद् ज्ञापन वरीय अभिकर्ता डॉ अशोक पांडेय ने की। मौके पर उपस्थित जनों ने वन भोज में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।
![]()













Leave a Reply