अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले के नमामि गंगे के भारत वंदना घाट, काली घाट सहित विभिन्न घाटों पर बीते 3 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी के दृश्यों को यहां पहुंचे विदेशी पर्यटकों एवं फोटोग्राफरों ने अपने कैमरे में कैद किया।
जानकारी के अनुसार यहां के नमामि गंगे घाटों के नयनाभिराम दृश्यों को नमामि गंगे पाथ-वे से विदेशी पर्यटको ने दिग्दर्शन किया। नाविकों से गाइड के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। साथ ही पुल घाट – दीपोत्सव घाट से पैदल डेढ़ किलो मीटर का फासला तय कर पाथ-वे के माध्यम से तय कर काली घाट तक का सफर तय किया।
मालूम हो कि सोनपुर के नमामि गंगे पाथ-वे के किनारे ही कष्ट हरिया मठ, श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश (नौलखा मंदिर), श्रीलक्ष्मी नारायण कांच मंदिर, कबीर पंथी मठ, आप रुपी गौरी शंकर मंदिर, खाक चौक राम जानकी ठाकुरबाड़ी, काली मंदिर, धनुष कुटी आश्रम, मुक्ति धाम और मही नदी – नारायणी का मिलन स्थल मुहाना है। यहां तक कार्तिक स्नानार्थियों के लिए नदी के भीतर बैरिकेटिंग की गई है।
यहां महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए प्रत्येक घाटों पर चेंजिंग रुम बनाया गया है। जगह – जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां का विभिन्न दृश्यों से विदेशी पर्यटक काफी उत्साहित है।
![]()













Leave a Reply