Advertisement

कालिमा की सफलता के लिए अभिनेत्री-निर्मात्री सुमन पांडेय ने की मां नैना देवी का दर्शन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। अभिनेत्री व निर्मात्री सुमन पांडेय ने अपनी फिल्म कालिमा की सफलता के लिए उत्तराखंड के मां नैना देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी फिल्म कालिमा की सफलता की कामना की।

हंगामा ओटीटी पर रिलीज फिल्म कालिमा में सुमन पांडेय ने मुख्य अभिनेत्री का किरदार किया हैं। प्रेम कहानी पर आधारित यह एक मनोरंजक और पारिवारिक फिल्म हैं।जो दर्शकों को एक सामाजिक संदेश भी देती हैं।

सुमन इस फिल्म के बाद आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गयी है। उनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कालिमा को भी दर्शक द्वारा पसंद किया जा रहा हैं। इसके बाद सुमन पांडेय की आने वाली फिल्में विलाप, कंजलोचना, एकांगी, अंतरात्मा तथा कंजलोचना 2 है।

फिल्म कालिमा के निर्देशक अनुभव श्रीवास्तव हैं। जबकि मुख्य अभिनेत्री व निर्मात्री सुमन पांडेय हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों में राजेश प्रजापति, राधिका राजपूत, रेडिना, शुभम तिवारी, आदिल मल्लिक, अमिता सिन्हा, सिद्धार्थ साह, रितिका साह शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *