Advertisement

स्वर्गीय शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए के बी कॉलेज बेरमो में शोक सभा

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर 6 अगस्त को शोक सभा आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

केबी कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार सह राज्य सभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन की आत्मा के शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो दिवंगत शिबू सोरेन का असामयिक निधन बीते 4 अगस्त को इलाज के दौरान सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली में हो गया था। कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने उनके व्यक्तित्व और त्याग को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने स्वर्गीय सोरेन के विशिष्ट मानवीय गुणों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ साजन भारती, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ प्रभाकर कुमार आदि व्याख्याता ने कहा में दिशोम गुरु के आदर्शों को अपनाए जाने की जरूरत है, सबों ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से विनती की।

कॉलेज परिवार के डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, डॉ शशि कुमार, डॉ सुशांत बैरा, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, डॉ अरुण रंजन, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, मो. साजिद, हरीश नाग, संतोष राम, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, आबिद जहां, रमेश टुडू, सूरज बेसरा, विनोद केवट, शिवेंद्र, भगन घासी, संजय कुमार, अजय हांसदा, करिश्मा, काजल आदि ने दिवंगत नेता के प्रभावशाली व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके विभिन्न अवसरों पर किए गए त्याग, समर्पण एवं आंदोलन के लिए उन्हें आदरपूर्वक याद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *