Advertisement

बेरमो के विकास के लिए जयमंगल को मंत्री बनना आवश्यक-महारुद्र

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। समाजसेवी सह फुसरों निवासी महारुद्र नारायण सिंह (Maharudra Narayan singh) ने 3 जुलाई को एक प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के सपनों को साकार करने एवं बेरमो का चहुंमुखी विकस के लिए बेरमो के जुझारू, कर्मठ और युवा विधायक कुमार जयमंगल सिंह को मंत्री बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधायक कुमार जयमंगल बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर समाज में समरसता कायम करने के लिए प्रयासरत है। वह समस्या का निदान तत्काल कराने का प्रयास करते हैं। जब कोई उनके पास जाता है तो क्या नाम है, कहां से आए हो, कुछ नहीं पूछते हैं। सिर्फ समस्या के बारे में पूछते हैं और उसी समय निराकरण का प्रयास करते हैं।

यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी के घटक दल के साथ-साथ अन्य दलों के कार्यकर्ता और नेता भी कुमार जय मंगल के कार्य के मुरीद है। सिंह ने कहा कि यदि कुमार जय मंगल सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया, तो इसका लाभ ना सिर्फ बेरमो, बल्कि झारखंड विधानसभा के सभी क्षेत्र में यूपीए को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ना सिर्फ बेरमो बल्कि बोकारो जिला के सभी क्षेत्रों के लोगों की मांग है कि कुमार जय मंगल को हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल में शामिल करें और उन्हें काम करने का मौका दें।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *