Advertisement

आधी आबादी के लिए यूरिनल, शौचालय, धर्मशाला, ठहराव की व्यवस्था हो-बंदना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आधी आबादी के लिए समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करूंगी। जगह- जगह यूरिनल, शौचालय, धर्मशाला, ठहराव आदि की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर करूंगी। उक्त बातें ताजपुर नगर परिषद के हद में रहीमाबाद भ्रमण के दौरान अध्यक्ष पद प्रत्याशी बंदना कुमारी ने 9 दिसंबर को कही।

उन्होंने कहा कि उन्हें यदि जीत मिलता है तो घरेलू हिंसा, महिला हिंसा, हत्या, दहेज हत्या, पुलिस एवं सामंती जुल्म रोकने की व्यवस्था करूंगी। मतदाता हमें भारी मतों से विजयी बनाएं। उनके विश्वास पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी।

ताजपुर नप क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड-1 एवं 2 में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मुख्य पार्षद पद उम्मीदवार बंदना कुमारी ने कहा कि यहां की जनता अब काफी समझदार हो गयी हैं।
मौके पर मुंशीलाल राय, बासुदेव राय, अनीता देवी, सुलेखा कुमारी, शिव कुमारी देवी, प्रभात रंजन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *