Advertisement

नेहरू ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर बोकारो जिला के हद में नेहरू ग्राउंड स्वांग में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमर कुमार सोनी, विशिष्ट अतिथि विवेक यादव मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के स्वांग वन बी स्थित नेहरू ग्राउंड में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बाबा क्लब सियारी एवं उज्जवल भारती क्लब की टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें सियारी की टीम दो गोल से विजय रही। सियारी टीम टूर्नामेंट का पुरस्कार अपने नाम किया।

वही उज्जवल भारती की टीम दो गोल से पीछे रही। हालांकि दोनों टीमों के बीच खेल के दौरान कड़ा संघर्ष देखा गया। मैच के दौरान दर्शकों की संख्या भी सैकड़ो में थी। मौके पर मुख्य अतिथि अमर कुमार सोनी ने खिलाड़ियों को अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारीरिक दक्षता बढ़ती है और मानसिक रूप से यह हमें सुदृढ़ बनाती है।

वहीं विशिष्ट अतिथि विवेक यादव ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में युवा झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। वे हर संभव युवाओं की मदद करेंगे। आयोजन कर्ता लक्ष्मण कुमार, सोनू कुमार एवं राहुल गुप्ता की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर स्थानीय जिप सदस्य सहित यादव शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव, विनोद यादव, द्वारका रवानी, प्रवीण कुमार, सरफरोज खान, ललित यादव व् अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *