Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीएंडके क्षेत्र में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 29 अगस्त को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत एक भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस की गरिमा को समर्पित था, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद पुरस्कार विजेता टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेजर ध्यानचंद द्वारा भारतीय खेल जगत में किए गए अद्वितीय योगदानों को सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उनके अनुशासन, समर्पण और खेल भावना ने उपस्थित जनों को प्रेरित किया। यह आयोजन न केवल खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करने का प्रयास रहा।

इस अवसर पर जीएम चितरंजन कुमार, क्षेत्रिय वित्त प्रबंधक ज्ञानेंद्र चौबे, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन के एस गैवाल, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक वी एन पांडेय, क्षेत्राधिकारी असैनिक सतीश सिंहा, क्षेत्रीय भू राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, प्रबंधक एचआर पी‌‌ एन सिंह, क्षेत्रीय सेफ्टी प्रबंधक सत्येंद्र कुमार, अभियंता वीरेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, उत्कर्ष कुमार आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल आयोजन का शुभारंभ किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *